वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक के देईपुर गांव में करीब आधा किलोमीटर सड़क पिछले 3 सालों से खराब थी। गांव वालों को आने-जाने में दिक्कत होती थी और आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या पर खबर दिखाई गई, तो उसके करीब दो महीने बाद सड़क निर्माण का काम पूरा हो गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खबर आने के बाद सड़क बन गई और बारिश से पहले उन्हें राहत मिली।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’