12 जून को हर साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वर्ष 2002 में की थी। इस दिन का उद्देश्य उन लाखों बच्चों की आवाज़ बनना है जो पढ़ने-लिखने और खेलने की उम्र में मजदूरी करने को मजबूर हैं। भारत में 5 से 14 साल के करीब 43 लाख बच्चे आज भी बाल मजदूरी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में इसके मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इस वीडियो में जानिए बाल श्रम के खिलाफ यह दिवस क्यों मनाया जाता है, भारत में इसकी स्थिति क्या है और बच्चों का बचपन बचाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी देखें –
Banda, Baba Bageshwar: आस्था, बयान और राजनीति, बांदा में बागेश्वर की कथा के बहाने उठते सवाल
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’