खबर लहरिया Blog Nautapa 2023 : इस दिन से शुरू होगा नौतपा, वैज्ञानिक नज़रिये से भी है इसका महत्व

Nautapa 2023 : इस दिन से शुरू होगा नौतपा, वैज्ञानिक नज़रिये से भी है इसका महत्व

नौतपा 22 मई से शुरू होकर 2 जून, शुक्रवार सुबह 6:40 बजे तक रहेगा। यह भी बता दें, इस साल सूरज का रोहिणी में गोचर 12 दिनों का होगा इसलिए नौतपा 30 मई तक रहेगा।

                                                                               ढलते सूरज की फोटो ( फोटो साभार – गूगल)

Nautapa 2023 : नौतपा इस बार मई के महीने से शुरू हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस बार नौतपा की शुरुआत 22 मई 2023, सोमवार की सुबह 8:16 बजे होगी जब सूरज रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौतपा शुरू होने के साथ ही सूरज की सीधी किरणें धरती और लोगों को जलाना शुरू कर देंगी। पिछले दिनों मौसम में बदलाव होने से बारिश भी देखने को मिली, जिससे लोगों ने मई के महीने में ठंड का भी अनुभव किया। हालांकि, नौतपा आने से लोग तीव्र गर्मी का एहसास कर सकते हैं।

ये भी देखें – बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में देता है अशुभ संकेत? | बोलेंगे बुलवाएंगे

इतने दिन रहेगा नौतपा

रिपोर्ट्स के अनुसार, नौतपा 22 मई से शुरू होकर 2 जून, शुक्रवार सुबह 6:40 बजे तक रहेगा। यह भी बता दें, इस साल सूरज का रोहिणी में गोचर 12 दिनों का होगा इसलिए नौतपा 30 मई तक रहेगा।

क्या है नौतपा?

नौतपा, 9 दिनों का एक महत्वपूर्ण मौसमी घटनाक्रम है। यह तब होता है जब सूरज रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करता है और शुरुआत के 9 दिन धरती की तपन तीव्र हो जाती है। इन्हीं शुरूआती दिनों को ‘नौतपा’ कहा जाता है। ऐसा इलसिए क्योंकि इस दौरान सूरज पृथ्वी पर लंबवत यानी vertical पड़ता है। यह अमूमन मई-जून के महीने के बीच होता है।

नौतपा से बनते हैं बारिश के आसार

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि नौतपा में सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है और इस दौरान समुद्र के पानी का वाष्पीकरण भी तेज़ी से होता है। तेज़ी से वाष्पीकरण की वजह से बादलों का निर्माण होता है। इससे मानसून में अच्छी बारिश होने के आसार बनते हैं। यह भी बताया गया कि पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाएं यानी लू चलने लगती हैं। इसी नौतपा को ग्रीष्ण ऋतु की शुरुआत माना जाता है।

नौतपा का वैज्ञानिक महत्व

आपको बता दें, नौतपा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के नज़रिये से भी काफी महत्व रखता है। धरती पर सूरज की सीधी किरणें पड़ने की वजह से तापमान भी बेहद तेज़ होता है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि तापमान बढ़ने से मैदानी इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, जो समुद्र की लहरों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस वजह से पृथ्वी के कई हिस्सों पर ठंडी हवाएं, तूफान और बारिश होने की संभावना होती है।

नौतपा में इन बातों का रखें ध्यान

– नौतपा के दौरान पहनावे व खान-पान का ध्यान देना ज़रूरी है क्योंकि लापरवाही से जान जाने का भी खतरा बना रहता है।
– नौतपा में सूती, हल्के व कम रंगीन कपड़े पहनना सही रहता है। इस दौरान काले कपड़े न पहनें।
– मिर्च-मसाले की जगह सादा भोजन अपना सकते हैं। साथ ही सत्तू, दाल-चावल, हरी-सब्ज़ी, प्याज के साथ-साथ पानी वाले फल जैसे तरबूज़, खरबूज़, खीरा-ककड़ी इत्यादि खा सकते हैं।
– पानी व जूस ज़्यादा से ज़्यादा पीएं।

ये भी देखें – मज़दूर दिवस सीरीज़ : मैला ढोने वाले व्यक्ति की कहानी

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke