उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जरेली कोठी मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी परेशानी जाहिर की। महिलाओं का आरोप है कि एक साल पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है। किसी का ₹2000, किसी का ₹2500 तो किसी का ₹3000 तक बिल आ रहा है। महिलाओं का कहना है कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और इतने भारी बिल भरना उनके लिए संभव नहीं है। महिलाओं ने मांग की है कि पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, नहीं तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगी। वहीं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बिजली विभाग को मीटर सुधारने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा।
ये भी देखें –
UP, Mahoba: स्मार्ट मीटर के नए नियम से लोग परेशान, बिजली विभाग में फूटा गुस्सा
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’