खबर लहरिया Hindi अयोध्या CHC गोसाईगंज से चेतावनी, मई-जून में बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

अयोध्या CHC गोसाईगंज से चेतावनी, मई-जून में बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

अयोध्या जिले के मया ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में बदलते मौसम को लेकर डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश राना के अनुसार अचानक गर्मी, बारिश और मौसम में बदलाव की वजह से डायरिया, सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। 30 अप्रैल को तापमान 45°C तक पहुंच गया था, वहीं अब बारिश और नमी के कारण मच्छरों का खतरा भी बढ़ने लगा है। अस्पताल में लू से बचाव के लिए ORS और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। इस वीडियो में जानिए — • बदलते मौसम का शरीर पर असर • किन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा • डॉक्टरों की जरूरी सलाह • लू और डेंगू से बचने के उपाय

ये भी देखें –

चित्रकूट में आंधी-तूफान का कहर: कहीं पेड़ गिरे तो कहीं स्कूल की दीवार गिरी

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *