खबर लहरिया Blog IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ (playoffs) आईपीएल की दौड़ से बाहर

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ (playoffs) आईपीएल की दौड़ से बाहर

                                                    

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में एक बेहद रोमांचक मोड़ सामने आया है। पांच बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। कल रविवार 10 मई को रायपुर में हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को सिर्फ 2 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आईपीएल की दौड़ से बाहर हुई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ (playoffs) आईपीएल की दौड़ से बाहर (फोटो साभार: एआई द्वारा निर्मित)

आईपीएल 2026 में सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में लगी हुई है। फ़िलहाल धीरे-धीरे आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। इस सीजन का फाइनल मैच 31 मई 2026 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। प्लेऑफ से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थानों पर हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं की है।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच हाइलाइट्स

कल 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में RCB की शुरुआत थोड़ी खराब रही, लेकिन क्रुणाल पंड्या ने शानदार 73 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा और अंत में RCB ने 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे, जबकि मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा दबाव बनाया था। हालांकि अंत में RCB ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक करीबी मुकाबला अपने नाम कर मुंबई इंडियंस को बाहर का रास्ता दिखा दिया और अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली।

5 IPL जीते लेकिन 2026 में बाहर

मुंबई इंडियंस जो 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है वो आईपीएल 2026 में बाहर हो गई है। यह मुंबई इंडियंस फैंस के लिए बेहद निराशाजनक बात है। मुंबई इंडियंस अपने बेहतरीन मुकाबले के लिए जानी जाती थी वो इस बार के आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करती नज़र नहीं आई। मुंबई इंडियंस 11 बार सेमीफाइनल में पहुंची है और 1 बार फाइनलजीती है। इस बार के सीजन में मुंबई इंडियंस ने 11 मैचों में सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं और बाकि 8 मैच हार गई। इस वजह से अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं।

2020 में आईपीएल विजेता रही मुंबई इंडियंस की टीम (फोटो साभार: बीसीसीआई)

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) प्लेऑफ से बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 10 मई 2026 को टीम को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। चेन्नई ने यह मैच 5 विकेट से जीता था।

IPL 2026 अंक तालिका (Points Table)

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में अब सबसे ऊपर स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) हैं। 10 मई को हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रोमांचक दो विकेट की जीत ने उन्हें 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 आईपीएल की विजेता टीम है। टीम ने 2009, 2011, 2016 और 2025 में सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। इस बार भी 2026 के आईपीएल में टीम ने सिर्फ 4 मैच हारे हैं जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वह सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटन्स और चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स है।

रायपुर में टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग

छत्तीसगढ़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग की खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि 3000रुपए की टिकटें 6000रुपए से लेकर 50,000रुपए तक में बेची जा रही थीं। इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी पहले रायपुर में ब्लैक में टिकट खरीद चुके थे, जिसके बाद उन्होंने नकली टिकट बनाने का नेटवर्क शुरू किया।

IPL 2026 इस सप्ताह होने वाले मैच

इस सप्ताह होने वाले मैचों की जानकारी के लिए https://www.iplt20.com/matches/fixtures आप क्लिक कर सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि आने वाले मैचों में अंक तालिका में कोई बदलाव होता है कि नहीं? या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले स्थान पर ही बनी रहेगी?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *