खबर लहरिया जिला बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में देता है अशुभ संकेत? | बोलेंगे बुलवाएंगे

बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में देता है अशुभ संकेत? | बोलेंगे बुलवाएंगे

हमारे समाज ने हमें रूढ़ीवादी सोच व अंधविश्वास विरासत में मिला है। कितना भी लोग आगे बढ़ रहें है लेकिन अभी भी ग्रामीण स्तर पर ज़्यादातर लोग अंधविश्वास से बंधे हुए हैं। अभी भी ऐसी कुरीतियों का पालन करते हैं जो किसी काम की नहीं है। इसके करने, ना करने से कोई भी फायदा या नुकसान नहीं होना फिर भी लोग उन चीजों को मानते हैं।

ये भी देखें – अच्छी औरत और बुरी औरत कौन? (Good Women, Bad Women) बोलेंगे बुलवाएंगे शो

हर एक के घर में जानवर आपको पले हुए मिलेंगे। गाय, भैंस, बकरी इत्यादि लेकिन बिल्ली का ही रास्ता काटना अशुभ क्यों होता है? एक ही जानवर के लिए यह तरह-तरह की सोच कैसी है? बिल्ली हमें बहुत सारे नुकसान से बचा रही है।  बिल्ली को पालना अच्छा होता है और बिल्ली से बहुत से लोग प्यार भी करते हैं। पाली हुई बिल्ली दिन भर घूम-घूमकर घर के सारे लोगों का रास्ता काटती है लेकिन अशुभ नहीं होता। बाहर निकलते ही रास्ता काट दे तो अशुभ हो जाता है।

ये भी देखें – पितृसत्तात्मक समाज में महिला बराबरी करे तो निर्लज क्यों? | बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke