खबर लहरिया खेती पन्ना : हल-बैल से किसानों ने शुरू की खेती की बुआई

पन्ना : हल-बैल से किसानों ने शुरू की खेती की बुआई

पन्ना : किसान हल-बैल से खरीफ फसलों की खेती कर रहें हैं। हल-बैल से खेती करना एक पारंपरिक क्रिया है जो किसान सालों से करते आ रहें हैं। किसान अपने खेतों को हल-बैल से जोत उसे उपजाऊ बना रहें हैं ताकि उनकी फसलें अच्छी निकल कर आयें। जिले के अजयगढ़ ब्लॉक, गांव खदरा के किसानों ने भी हल-बैल से फसलों (मूंग, उड़द) की बुआई करना शुरू कर दिया है।

madhyapradesh news, benefit of sowing fields with oxen

                                      हल-बैल से खेती करते किसान

अन्ना जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने खेत के चारों तरफ बारी भी लगा दी है ताकि जानवर उनकी फसलों को खराब न कर पाएं। किसान अरहर, मूंग आदि फसलों की बुआई कर रहें हैं।

किसान बाबूलाल कहते हैं, हल-बैल से खेती करने की बात ही कुछ और होती है। कहते हैं, भले ही मेहनत लगती है पर लेकिन इससे ज़मीन अधिक उपजाऊ होती है। उन्होंने बताया कि एक खेत को तैयार करने में तीन दिन लग जाते हैं। महंगाई की वजह से काफ़ी लोग आज भी बैल से जुताई करते हैं।

ये भी देखें –दुनिया के सबसे महंगे ‘मियाज़ाकि आम’ की खेती कर रहा एमपी का एक जोड़ा

हल-बैल से खेती करने के फायदे

madhyapradesh news, benefit of sowing fields with oxen

– मिट्टी की पपड़ी और अधिक गहराई तक जुताई की जा सकती है
– मिट्टी कंपैक्ट (ठोस) नहीं होती है। आधुनिक खेती में बड़ी-बड़ी मशीन ट्रैक्टर का चलन है जिससे कि मिट्टी कंपैक्ट हो जाती है और पौधे की जड़ नीचे तक नहीं जा पाती हैं। वहीं बैल से जुताई करने में ऐसा नहीं होता।
– डीजल-पेट्रोल में पैसे नहीं खर्च होते

ये भी देखें –  पटना : गेंदे की खेती से साल में हो सकता है लाखों का मुनाफ़ा

खरीफ फसलें क्या होती है?

women farmer

                                        फसलों की बुआई करते किसान

खरीफ की फ़सल उन फसलों को कहा जाता है जो  जो जून-जुलाई के महीने में बोई जाती है। इसके साथ ही अक्टूबर व नवम्बर के महीने में काटी जाती है। इसे मानसूनी फसल भी कहा जाता है क्योंकि इसकी बुआई मानसून के समय होती है। बता दें, इस फसल की बुआई के समय ज़्यादा तापमान और कटाई के समय शुष्क वातावरण की ज़रुरत होती है।

खरीफ की फसलें कौन-सी होती है?

खरीफ की फसलों में चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, मूंगफली, जूट, गन्ना, हल्दी, दालें (जैसे उड़द दाल) आदि फसलें आती हैं।

ये भी देखें – बुंदेलखंड में हो रही चंदन की खेती

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke