खबर लहरिया खेती बुंदेलखंड में हो रही चंदन की खेती

बुंदेलखंड में हो रही चंदन की खेती

बुंदेलखंड में अमूमन गेहूं और चावल की खेती की जाती है। वहीं चित्रकूट के रहने वाले राम लाल मिश्रा ने कुछ अलग सोचते हुए चंदन की खेती करना शुरू की है। राम लाल मिश्रा रिटायर सहायक विकास अधिकारी है। उन्होंने यूट्यूब के ज़रिये चंदन की खेती करना सीखा है। अभी तक वह लगभग 200 पेड़ लगा चुके हैं। साथ ही वह लोगों को पेड़ लगाने हेतु भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 80 पीले चंदन के पेड़, 20 लाल चंदन के पेड़ और 100 अमरुद के पेड़ लगाए हैं।

ये भी देखें –  केले की खेती करने वाले किसानों के लिए पानी की कमी बड़ा संकट

राम लाल मिश्रा के माता-पिता व घर के बुज़ुर्ग खेती का काम करते थे जिससे उन्हें भी खेती करने का शौक हुआ। उन्हें नौकरी के साथ पेड़ लगाने का शौक था। उन्हें इस समय चंदन की खेती करते हुए एक साल हो गए हैं।

ये भी देखें –  टीकमगढ़: देखिए कैसे होती है चीमरी की खेती

वह बताते हैं कि चंदन की खेती बहुत महंगी होती है लेकिन जब चंदन के पेड़ तैयार हो जाते हैं तो उनकी कीमत करोड़ों की होती है। चंदन का पौधा लगाते समय पानी व तापमान का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है।

ये भी देखें –  अयोध्या : युवा ने अपनाया खेती का आधुनिक तरीका

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke