खबर लहरिया Hindi India vs Sri Lanka Test series: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

India vs Sri Lanka Test series: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

भारत बनाम श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों की घोषणा हो चुकी है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने आज 28 जुलाई 2026 को दी। इस बार कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है वहीं उप कप्तान केएल राहुल होंगे। यह टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

India vs Sri Lanka Test series

भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल और ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज के दौरान (फोटो साभार: बीसीसीआई)

अगले महीने यानी अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज भारतीय टीम (India’s squad)

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज मैच कब और कहाँ

इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, जहां की अंक तालिका में टीम इंडिया काफी नीचे चल रही है। भारत के पास यही मौका होगा कि वह अंक तालिका में अपनी स्तिथि में सुधार लाए। देखना यही होगा कि क्या भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीलंका की टीम को कड़ी टक्कर दे पाते हैं?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *