खबर लहरिया Hindi UP/Banda : 5 साल से जर्जर सड़क, जिम्मेदार कौन?

UP/Banda : 5 साल से जर्जर सड़क, जिम्मेदार कौन?

बांदा जिले के सिमौनी धाम से बगेहटा तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से कई गांवों के लोग रोज़ाना आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। किसानों को फसल ले जाने में परेशानी होती है और इमरजेंसी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी होती है। जहां सामान्य दिनों में 10 मिनट का सफर होना चाहिए, वहीं अब लोगों को करीब डेढ़ घंटे तक लग जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई, जबकि PWD अधिकारियों का कहना है कि 2022 में सड़क की मरम्मत कराई गई थी। हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में सड़क पर डामरीकरण का कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखता और पूरी सड़क गिट्टों से भरी नज़र आती है।

ये भी देखें – 

बदली सड़क की तस्वीर, कीचड़ से मिली लोगों को राहत | Varanasi News

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *