बांदा जिले के नरैनी ब्लॉक के दशरथ पुरवा गांव की दलित बस्ती में लोग कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव में पिछले आठ साल से खुदा हुआ कच्चा नाला पड़ा है, जिसकी वजह से बारिश का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। वहीं डेढ़ महीने से खराब पड़े हैंडपंप के कारण पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस मामले में सचिव विन्ध्वासिनी ने गांव जाकर समस्या देखने और समाधान कराने की बात कही है। वहीं नरैनी बीडीओ धनराज कोटार्य ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हैंडपंप ठीक कराने, नाला साफ कराने और बारिश के बाद पक्का नाला बनवाने का आश्वासन दिया।
ये भी देखें –
UP/Banda: 10 साल से गंदे नाले के बीच रह रहे दलित बस्ती के लोग, बोले ‘अब जीना मुश्किल’