खबर लहरिया Hindi UP/Banda: आरोप – जमीन के पैसे मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला, उंगलियां कटीं

UP/Banda: आरोप – जमीन के पैसे मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला, उंगलियां कटीं

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौसड़ गांव के रहने वाले सुरेश कुमार और उनकी पत्नी जयंती का आरोप है कि उन्होंने अपनी डेढ़ बिस्वा जमीन 6.5 लाख रुपये में बेची थी, लेकिन खरीदार द्वारा पूरी रकम नहीं दी गई। उनका कहना है कि जब बकाया पैसे मांगने गए तो फरसे और डंडों से हमला किया गया, जिसमें सुरेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, चार टांके लगे और दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं।

ये भी देखें – 

पान की दुकान पर अचानक हमला, युवक की मौत—परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप | Prayagraj News

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke