खबर लहरिया खेल इस त्योहार छाए खेल का मज़ा

इस त्योहार छाए खेल का मज़ा

खेल की दुनिया का एक अलग ही जादू है। खेलने वाले और देखने वाले – सभी को यह दुनिया उत्साह, मनोरंजन और जश्न मनाने का मौका देती है। दिलों को जोड़ने वाली इस दुनिया को खबर लहरिया ने अलग-अलग नज़र से देखने की कोशिश की। ऐसे कई मज़ेदार खेल हैं जो रात के अंधेरे में और टी.वी. की नज़रों से दूर लोगों को खुश कर रहे हैं। औरतें जिन्हें मौके नहीं मिलते खुद अपने लिए खेल के अवसर बना रही हैं, कुछ लोग जो खुद खिलाड़ी थे, अब दूसरों के लिए मौके तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत में क्रिकेट के चाहने वाले बहुत हैं पर हम उन खेलों और खिलाडि़यों को याद करते हैं जो आसपास हंै, अलग-अलग खेलों को आगे ले जा रहे हैं, जिन्होंने संघर्ष किया, जीत हासिल की और जो अपने आप में विजेता रहेंगे। ये लोग हार और जीत के लिए नहीं, सिर्फ आनंद के लिए नए पुराने खेलों से जुड़े हुए हैं।