क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। ICC मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 (Men’s Cricket World Cup 2027) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। यानी करीब सात सप्ताह तक तीन देशों में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
ICC के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत नामीबिया की राजधानी विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी। विंडहोक में होने वाली सुपर सीरीज में क्वालिफायर टूर्नामेंट में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी।
हालांकि, इन तीनों टीमों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। इन्हें फिलहाल QF1, QF2 और QF3 कहा गया है। इन तीनों टीमों के बीच 2, 4 और 6 अक्टूबर 2027 को मुकाबले होंगे। जो टीम इन मैचों में पहले स्थान पर रहेगी, उसे वर्ल्ड कप के मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह मिलेगी।
इसके बाद 7 अक्टूबर से मुख्य ग्रुप स्टेज के मैच शुरू होंगे। प्रतियोगिता में पहले से क्वालिफाई कर चुकी 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। वहीं, बाकी दो टीमों का चयन क्वालिफिकेशन के जरिए होगा।
मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2027 ग्रुप टीम
मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2027 (Men’s Cricket World Cup 2027) में टीमों को दो ग्रूपों में बांटा गया है : ग्रुप A और ग्रुप B
ग्रुप A : भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, ज़िम्बाब्वे, क्वालिफायर A
ग्रुप B : न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, क्वालिफायर B
मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2027 कब और कहाँ जानें
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/xQX5nsDa0b https://t.co/Y8CLgDcaYU
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 1, 2026
मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2027 में भारत बनाम पाकिस्तान
भारतीय टीम अपने वनडे वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी जोकि पिछले वर्ल्ड कप की विजेता रह चुकी है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान (के बीच महामुकाबला होगा। यह मैच भी भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।
भारत-पाकिस्तान विश्व कप (India-Pakistan World Cup) मैच के लिए आए 83 लाख से ज्यादा आवेदन
जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इसी से जुड़ी एक खबर समाने आई है कि 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले इस मैच के लिए 83 लाख से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, टिकट के लिए कुल 83,97,294 आवेदन आए हैं। जबकि स्टेडियम में सिर्फ़ 34,000 दर्शक बैठ सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर भी दर्शकों में ऐसा ही उत्साह है। 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले फाइनल के लिए करीब 79 लाख टिकट आवेदन मिले हैं। इसके लिए कुल 79,00,944 लोगों ने आवेदन किया है।
मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2027 में भारत के साथ खेले जाने वाले मैच
पिछला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत में आयोजित हुआ था। इसके फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की नजरें खिताब जीतने पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम विश्व चैंपियन बनती है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’




