खबर लहरिया Hindi India vs New Zealand T20I, ODI, Test Series 2026: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज मैच कब और कहाँ, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

India vs New Zealand T20I, ODI, Test Series 2026: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज मैच कब और कहाँ, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी। इसके बाद पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच भी खेले जायेंगे। इन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है। इससे पहले भारत बनाम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) टी20 सीरीज ड्रा हो गई थी और वनडे सीरीज में भारत ने जीत हासिल की थी।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर भारतीय टीम की तस्वीर (फोटो साभार: X/@ICC)

यह सीरीज अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलेगी और इसमें कुल 12 मैच खेले जाएंगे। इसमें पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज (T20I Series) शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी20 (T20I) इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, दूसरा मैच 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा। चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में और पांचवां व आखिरी टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज टीम स्कॉड 

इस सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव शामिल हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी 

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की। 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 69 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के नाम अब तक का सबसे तेज़ T20I शतक लगाने का नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 17 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 108 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। 

नूज़ीलैण्ड के खिलाफ भी दर्शकों को इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी क्योंकि उनका पिछले मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज (ODI Series) शेड्यूल

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन और चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे भी माउंट माउंगानुई में 15 नवंबर को होगा।

सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज टीम स्कॉड 

शुभमन गिल तीन वनडे और दोनों टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी करेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में कप्तान होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे सीरीज में खेलेंगे।


शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी और रिकॉर्ड 

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए। उनकी इस पारी में 26 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। गिल ने 167.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। नूज़ीलैण्ड की टीम के लिए शुभमन गिल खतरा बन सकते हैं और बड़ी चुनौती दे सकते हैं। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (India vs New Zealand) टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को केवल के लिए चुना गया है। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में होगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसी के साथ भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा समाप्त हो जाएगा।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज टीम स्कॉड 

टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। ऋषभ पंत का चयन फिटनेस की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आप सभी मैचों की जानकारी के लिए बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच का लाइव कहाँ देखें 

नूज़ीलैंड के खिलाफ सभी मैचों का लाइव प्रसारण Sony Ten टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *