भारत बनाम नूज़ीलैण्ड (India vs New Zealand) के बीच दूसरा वनडे मैच आज 7 नवंबर को खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से वेलिंगटन,रीजनल स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले वनडे मैच में भारत ने नूज़ीलैण्ड को 5 विकेट से हराया था। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड के बीच वनडे मैच से पहले टी20 सीरीज हुई थी जिसमें भारत ने 3-0 से यह सीरीज अपने नाम की थी। भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में ही शानदार जीत दर्ज की।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज टीम स्कॉड
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड 1st ODI मैच हाइलाइट्स
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड (India vs New Zealand) के बीच पहले वनडे मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 30 और डेरिल मिचेल ने 28 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से अरशदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं गुरनूर बराड़ ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बारिश ने बदला भारत का लक्ष्य
भारत जब बल्लेबाजी करने उतरा तो बारिश के कारण कई बार मैच रोकना पड़ा। डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत को 31 ओवर में 143 रन बनाने का लक्ष्य मिला। भारत ने 22.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 143 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली – 74 रन (51 गेंद), शुभमन गिल – 37 रन (56 गेंद) और श्रेयस अय्यर – 15 रन (13 गेंद) बनाए।
विराट कोहली ने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे क्रिकेट में 80वां अर्धशतक था।
अब भारत के आज होने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी में विराट कोहली और शुभमन गिल से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं गेंदबाजी में अरशदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज की तिकड़ी अहम भूमिका निभा सकती है।
पहले मैच में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजबूत नजर आईं। अगर भारतीय खिलाड़ी इसी लय को बरकरार रखते हैं तो टीम इस मुकाबले में भी जीत दर्ज करके सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर सकती है।
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड वनडे सीरीज के बाकि के मैच कब और कहाँ
इस सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन और चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे भी माउंट माउंगानुई में 15 नवंबर को होगा।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच का लाइव कहाँ देखें
नूज़ीलैंड के खिलाफ सभी मैचों का लाइव प्रसारण Sony Ten टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

