खबर लहरिया Hindi Women’s Asia Cup 2026 Schedule: महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा, जानें कब और कहाँ होंगे मैच

Women’s Asia Cup 2026 Schedule: महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा, जानें कब और कहाँ होंगे मैच

अक्सर क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले मैच का इंतजार रहता है। चाहे पुरुष क्रिकेट हो या महिला क्रिकेट, दोनों टीमों के मुकाबले को देखने के लिए लोगों में हमेशा रोमांच और उत्साह देखने को मिलता है। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 में होने वाले मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह घोषणा कल 6 अगस्त 2026 को की गई। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 28 अगस्त से शुरू होगी। भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान की टीम (India vs Pakistan) से 5 सितंबर को होगा।

महिला एशिया कप 2026 (Women’s Asia Cup 2026) टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप A

भारत
पाकिस्तान
थाईलैंड
हांगकांग

ग्रुप B

श्रीलंका
बांग्लादेश
यूएई
इंडोनेशिया

महिला एशिया कप 2026 कब और कहां खेला जाएगा?

आपको बता दें कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

महिला एशिया कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan)

दुबई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 5 सितंबर को होगा। महिला एशिया कप की बात करें, तो भारतीय महिला टीम का इतिहास अच्छा रहा है क्योंकि भारत ने अब तक तीन बार यह खिताब जीता है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम दबाव में आ सकती है। भारत के पास यह मौका होगा कि पाकिस्तान को हरा कर एक बार फिर टीम इतिहास रचे।

श्रीलंका की टीम महिला एशिया कप 2024 की विजेता टीम थी, जबकि बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम अपना दबदबा कायम रखती है या पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होती है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *