आज शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की शुरुआत कोलंबो में हुई। यह मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज (India vs Sri Lanka Test series) की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लगने के कारण पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। बीसीसीआई के अनुसार गिल की चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
India vs Sri Lanka test series की तैयारी
15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम और श्रीलंका टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही है। आज के मैच में टॉस श्रीलंका इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका इलेवन का स्कोर 30 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 143 है।
टीम इंडिया के लिए यह अभ्यास मैच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को श्रीलंका के मैदान पर खुद को ढालने का अच्छा मौका देगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस अभ्यास मुकाबले को बेहद अहम मान रहे हैं, क्योंकि इसी मैच के आधार पर टीम संयोजन और खिलाड़ियों की लय का आकलन किया जाएगा। यदि गिल जल्द फिट हो जाते हैं तो भारत पूरी ताकत के साथ टेस्ट सीरीज में उतरेगा।
India vs Sri Lanka XI Practice Match live
आप इस मैच को सोनीलिव (SonyLIV) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
फिलहाल भारतीय टीम की तैयारी सही दिशा में दिखाई दे रही है, लेकिन कप्तान की फिटनेस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
