खबर लहरिया जिला किसान आंदोलन को लेकर कब बंद होगा सियासी वार? राजनीति, रस, राय

किसान आंदोलन को लेकर कब बंद होगा सियासी वार? राजनीति, रस, राय

नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ मीरा देवी, खबर लहरिया की ब्यूरो चीफ। मेरे शो राजनीति रस राय में आपका बहुत बहुत स्वागत है। एक बार फिर से हाजिर हूँ मैं, आपके साथ राजनीति की चर्चा को लेकर। कैसे हैं सब और बताइये क्या चल रहा है। राजनीति को लेकर आप और आपके आसपास किस तरह की चर्चाएं हैं।

इस बार मेरे शो का मुद्दा है किसान आंदोलन और राजनीतिक बातें। आप सब जानते ही हैं कि कृषि कानून बिल को लेकर करीब दस महीने से आंदोलित हैं। कई बार केंद्र सरकार इस आंदोलन से मुख्य लोगों से बात की लेकिन बात नहीं बनी और आंदोलन की मांग है कि कृषि कानून को सरकार वापस ले। खैर इस बारे में आप सब जानते होंगे ही तो जानकारी देने की जरूरत नहीं है। 27 सितंबर को किसानों ने भारत बंद के ऐलान के साथ पूरा दिन धरना प्रदर्शन करते रहें।

बहुत लोग बोल रहे हैं कि किसान आंदोलन में लोग किसान नहीं है और असली किसान तो खेत में है। ये सब राजनीति करने के लिए हो रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 आ रहा है इसलिए ये आंदोलन हो रहा है। आप के क्या विचार हैं इस पर। यह सब देखते हुए हमने इस मुद्दे पर रिपोर्टिंग की और जाना कि क्या सच में लोगों की बातें सही तो नहीं। हमारी रिपोर्टिंग से यह समझ में आया कि इस तरह का आंदोलन वही लोग कर सकते हैं जो हर तरह की बात कर सकते हों। पढ़े लिखे हों। सरकार से जवाब मांग सकते हों। आम व्यक्ति के लिए यह कठिन बात होगी।

ये भी देखें :

LIVE बाँदा: किसान आंदोलन के 6 महीना पूरे, काली पट्टी बांध किया विरोध

किसान खुद बोलते हैं कि उन्होंने अपने घर से एक व्यक्ति को किसान आंदोलन में भेज दिया है जो आंदोलन करने लायक है। अगर वह सब आंदोलन में चले जाएंगे तो खेती कौन देखेगा। वह आंदोलन भी कर लेंगे और खेती भी। रही बात कि राजनीति के लिए किया जा रहा है तो यह उनकी सोंच है जो खुद राजनीति करते हैं। किसान आंदोलन रोटी का मुद्दा है राजनीति मुद्दा कहां से बन गया।

किसान बहुत गुस्सा हो गए और उल्टा रिपोर्टर से सवाल दागने लगे कि बताइए कौन है ऐसा व्यक्ति जो अनाज नहीं खाता? इसलिए यह सबकी भूख का, रोटी का, पेट का मुद्दा है। और अगर रोटी का मुद्दा राजनीति का मुद्दा है जो यह सरकार की नाकामयाबी का सीधा उदाहरण है। ऐसे में मैं भी सवाल पूंछना चाहूंगी उनसे जो इस आंदोलन को राजनीतिक मोड़ देना चाहते हैं कि किसान आंदोलन क्यों राजनीतिक लगता है? अपने हक अधिकार को लेकर आवाज उठाना राजनीति कैसे?

साथियों इन्हीं विचारों के साथ मैं लेती हूं विदा, अगली बार फिर आउंगी एक नए मुद्दे के साथ। अगर ये चर्चा पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। लाइक और कमेंट करें। अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। बेल आइकॉन दबाना बिल्कुल न भूलें ताकि सबसे पहले हर वीडियो का नोटिफिकेशन आप तक सबसे पहले पहुंचे। अभी के लिए बस इतना ही, सबको नमस्कार!

ये भी देखें :

कोरोना कहर में भी नहीं रुका किसान आंदोलन

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)