खबर लहरिया Blog UP Election Result 2022 : जानें यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से किसे मिली कितनी, चित्रकूट की सीट पर किसने मारी बाज़ी

UP Election Result 2022 : जानें यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से किसे मिली कितनी, चित्रकूट की सीट पर किसने मारी बाज़ी

यूपी विधानसभ चुनाव 2022 में यूपी की 403 सीटों में 255 सीटें भाजपा को मिली। वहीं चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से सपा के अनिल प्रधान ने भाजपा के चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को भारी मतों के अंतर से हराया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम कल 10 मार्च 2022 को आया। प्रदेश में भाजपा सरकार बहुमत से विजयी हुई। यूपी में 403 विधानसभा की सीटें हैं। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, 403 में से 255 सीटें भाजपा को इस चुनाव में मिली है। वहीं सपा के हाथों 111 सीटें लगी। यूँ तो इस बार सपा व पार्टी के चाहने वालों लग रहा था कि शायद सपा को इस बार ज़्यादा सीटें मिलेंगी पर परिणाम उनके अनुसार नहीं आये। इसके आलावा

अपना दल – 12 सीटें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी – 6 सीटें
राष्ट्रिय लोक दल – 8 सीटें
बहुजन समाज पार्टी – 1 सीट
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक – 2 सीट
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल – 6 सीटें
कांग्रेस – 2 सीट

जाने चित्रकूट जिले से कौन जीता और किसे मिली हार।

ये भी देखें – यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : बाँदा विधानसभा की 3 सीट बीजेपी तो 1 सीट मिली सपा को

जिला चित्रकूट, सदर और मानिकपुर विधानसभा सीट

आपको बता दें, चित्रकूट जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल प्रधान को जीत मिली। सपा प्रत्याशी को चुनाव में 1,04,771 वोट मिले वहीं भाजपा के प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय 83,895 वोट ही मिल पाये। अनिल प्रधान ने भाजपा के दिग्गज नेता चन्द्रिका प्रसाद को 20,876 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी के अमित यादव को 2,151, कांग्रेस की निर्मला भारती को 2,148, बसपा के पुष्पेन्द्र सिंह 38,711, जन अधिकार पार्टी के अविनाशचन्द्र त्रिपाठी को 2,420, बुन्देलखंड क्रांति दल के रामभरोसा को 1,748, अम्बेडकर समाज पार्टी के शिवशरण को 655, आम आदमी पार्टी के संतोषीलाल शुक्ला को 1,077 और निर्दल प्रत्याशी हृदेश कुमार वर्मा को 1,491 मत मिले। वहीं नोटा में 3,290 वोट पड़े हैं।

आपको बता दें, चित्रकूट विधानसभा सीट पर सिर्फ दो बार ही चुनाव हुए हैं। भाजपा के चंद्रिका प्रसाद ने साल 2017 में 26,936 मत के रिकार्ड अंतर से सपा के वीर सिंह पटेल को हराया था। वहीं साल 2012 में इस सीट पर सपा का कब्ज़ा था। यहां सपा प्रत्याशी वीर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

मानिकपुर विधानसभा सीट

अपना दल ( भाजपा गठबंधन) नेता अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मानिकपुर सीट से सपा के उम्मीदवार वीर सिंह पटेल को 1,179 वोटों के अंतर से हराया है। भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी को 72,129 वोट मिले वहीं सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल 70,950 वोट मिले।

इसके अलावा बसपा के बलवीर पाल 45,091 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस की रंजना बरातीलाल पांडेय को 4,060 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस और नोटा में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

चित्रकूट सदर सीट में नोटा 3,290 को सात प्रत्याशियों से ज़्यादा मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी को नोटा से कम 2,148 मत मिले है। वहीं भाकपा को 2,151, जन अधिकार पार्टी को 2,420 और आप को 1,077 मत मिले हैं।

चित्रकूट की सदर विधानसभा सीट पर चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को हराना सपा के लिए ऐतिहासिक जीत कहा जा सकता है लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिली है। अब देखना है कि भाजपा सरकार अपने किये हुए वादों को इतना पूरा करती है।

ये भी देखें – दिल्ली MCD चुनाव टालने के लिए केंद्र सरकार चुनाव आयोग पर डाल रहा दबाव – दिल्ली सीएम

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke