खबर लहरिया चित्रकूट UP Election 2022: महिलाओं के हक़ की आवाज बनेंगी रंजना बरातीलाल पांडेय

UP Election 2022: महिलाओं के हक़ की आवाज बनेंगी रंजना बरातीलाल पांडेय

यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। प्रत्याशियों में और जोश जीत हासिल करने का जज्बा बढ़ता जा रहा है।लोग ग्रुप बना कर अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करते नज़र आ रहे हैं. प्रत्याशियों के पास विपक्ष पार्टीयों पर आरोप या नाकामी गिनाने के सिवा कुछ है ही नहीं। सवाल कुछ करो जवाब कुछ और होता है जैसे चंद शब्द रट लिए हों वही इन्टरव्यू में बोलना है।

चित्रकूट जिले के 2 विधानसभा हैं और दोनों विधानसभा में सभी पार्टीयों ने पुरूषो को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट की दोनों विधानसभा से महिला प्रत्याशियों को चुनावी अखाड़े में उतारा है। 236 विधानसभा सीट से रंजना बरातीलाल पाण्डेय को टिकट दिया है जो इससे पहले हुए उप चुनाव में भी 236 विधानसभा सीट से चुनाव लगी थी और चुनाव हार गई थी।

ये भी देखें – विधानसभा चुनाव पर डॉ. कफ़ील का बयान | UP Elections 2022

रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा की मैं भले ही उप चुनाव में जीत नहीं हासिल कर पाई लेकिन जनता के हमेशा खड़ी रही हर दुआ सुख में उनके साथ थी किसी भी समय किसी के साथ कुछ हुआ है कोई घटनाएं हुई तो मैं तुरंत लोगों के घर पहूंची हूं। जैसे भी हुआ लोगों का सहयोग किया है। सरकार विपक्ष की थी इसलिए लोगों को इन्साफ दिलाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा फिर भी मैंने हर चुनौती को स्वीकार करते हुए लोगों के साथ रही। आगे अगर मैं इस बार चुनाव जीतती हूं तो महिलाओं को न्याय दिलाने लिए हमेशा उनका साथ दूंगी। पाठा क्षेत्र में सिंचाई के पानी से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्था कराऊंगी।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : उज्जवला योजना की अँधेरी तस्वीर

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)