खबर लहरिया चुनाव विशेष बांदा : “पहले गाँव का विकास फिर वोट” – ग्रामीण | UP Elections 2022

बांदा : “पहले गाँव का विकास फिर वोट” – ग्रामीण | UP Elections 2022

UP Elections 2022 : बांदा जिले के जसपुरा ब्लॉक सिंधन कला का मजरा, गुरगवां गांव के लोगों ने बताया कि जब वोट लेना होता है तो तमाम मंत्री आते हैं। जीतने के बाद कोई ध्यान नहीं देता। बता दें, गांव 75 सालों से बसा हुआ है। गांव की संख्या 1000 की है और 500 वोटर है।

ये भी देखें – बाँदा : पहले रोड फिर वोट, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार | UP Elections 2022

कई बार लोगों ने शिकायत पत्र देकर गांव के विकास की मांग करी। लोगों ने यह आरोप लगाया कि पिछली बार जब उन्होंने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था तब एसडीएम ने ज़बरदस्ती आंगनबाड़ी द्वारा वोटिंग करा लिया था। अब दोबारा चुनाव आ गया है। उनकी मांग है कि गांव का विकास हो नहीं तो वह चुनाव बहिष्कार करेंगे।

किसानों ने कहा, जब बाढ़ आई थी तब भी कोई अधिकारी देखने नहीं आये। लेखपाल आये लेकिन उनके द्वारा बर्बाद फसलों का जायज़ा नहीं लिया गया। उन्हें मुआवज़ा भी नहीं मिला। जब सरकार को ज़रूरत होती है तभी सरकार को गांव की चिंता होती है। इस गांव में आज तक ना विधायक आए हैं, ना तो प्रधान आए हैं, ना तो कोई अधिकारी। पहले वह विकास चाहते हैं और बाद में मतदान।

ये भी देखें – UP Elections 2022: सुभाषिनी अली से खास बातचीत

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)