खबर लहरिया Blog यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : बाँदा विधानसभा की 3 सीट बीजेपी तो 1 सीट मिली सपा को

यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : बाँदा विधानसभा की 3 सीट बीजेपी तो 1 सीट मिली सपा को

बांदा की चार सीटों में से 3 सीटें बीजेपी और एक सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में गयी है।

जिला बांदा। बाँदा जिले में विधानसभा की 4 सीटें हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की 10 मार्च को हुई मतगणना के परिणाम में यह सामने आया कि बांदा की चार सीटों में से 3 सीटें बीजेपी और एक सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में गयी है।

बाँदा सदर विधानसभा से भाजपा के प्रकाश द्विवेदी को एक बार फिर से जीत हासिल हुई है। वहीं तिंदवारी से रामकेश निषाद, नरैनी से ओममणि वर्मा को जीत मिली है। बबेरू विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विशंभर सिंह यादव एक सीट हासिल कर पाने में कामयाब हो पायें हैं।

आपको बता दें, इससे पहले हुए चुनाव में भाजपा के हिस्से में चारों सीटें थीं व भारी मतों के साथ पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस बार बबेरू विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने तीसरी बार अपने गढ़ से जीत हासिल की है।

बबेरू विधानसभा का चुनाव परिणाम काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस बार विशंभर सिंह यादव ने 79,314 वोटों से जीत दर्ज कराते हुए अपनी सीट फिर से वापस ली है। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा ने हराया था।

ये भी देखें – मतगणना की महा-कवरेज LIVE | UP Elections 2022

बबेरू विधानसभा

1. विजयी प्रत्याशी सपा से विशम्भर सिंह यादव -79,314 वोट
2. रनर-अप प्रत्याशी भाजपा से अजय पटेल – 72,221 वोट
3. तीसरे नंबर पर हैं बसपा प्रत्याशी राम सेवक शुक्ला – 36892 वोट
4. कांग्रेस से गजेंद्र पटेल – 2,105 वोट

बबेरू विधानसभा से सपा प्रत्याशी विशम्भर यादव ने 7,093 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल को हराया है।

बाँदा सदर विधानसभा

1. विजयी प्रत्याशी भाजपा से प्रकाश द्विवेदी – 81,131 वोट
2. रनर-अप प्रत्याशी सपा से मंजुला सिंह – 65,429 वोट
3. तृतीय स्थान पर बसपा से धीरज राजपूत – 38,073 वोट

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने 15,702 वोटों से सपा प्रत्याशी मंजुला सिंह को इस चुनाव में मात दी है। वहीं कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण गुप्ता को 1,879 वोट मिले हैं।

नरैनी विधानसभा

1. विजयी प्रत्याशी भाजपा से ओममणि वर्मा – 83,263 वोट
2. रनर-अप प्रत्याशी सपा से किरण वर्मा – 75,978 वोट
3. तीसरे नंबर पर बसपा से गयाचरण दिनकर – 36,746 वोट

भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा ने 7,285 वोटों से सपा प्रत्याशी किरण वर्मा को हराया है।

तिंदवारी विधानसभा

1. विजयी प्रत्याशी भाजपा से रामकेश निषाद – 86,812 वोट
2. रनर-अप प्रत्याशी सपा से ब्रजेश प्रजापति – 58,387 वोट
3-तृतीय स्थान पर बसपा से जयराम सिंह – 39,450 वोट

भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने 28, 425 वोटों से सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति को हराया।

चुनाव की शुरुआत से ही यह देखा जा रहा था कि सपा , भाजपा को कड़ी टक्कर देगी और यह भी हो सकता है कि इस पर उसे विधानसभा की ज़्यादा सीटें प्राप्त हो जाए लेकिन चुनाव परिणाम के बाद ये सारी सम्भावनएं बस तुक्का ही रह गयीं। बाँदा की चार विधानसभा सीटों में तीन सीटों पर बीजेपी ने बहुमत से जीत हासिल की। हाँ, एक सीट सपा को ज़रूर मिली तो यह कहा जा सकता है कि जहां पिछली बार भाजपा के पास चार सीटें थी वहां से सपा अपने लिए एक सीट निकाल पाने में कामयाब हो गयी है।

ये भी देखें- महिला दिवस और पितृसत्ता पार्ट 2 | अभिनेत्रियों के साथ खबर लहरिया की खास मुलाकात

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke