खबर लहरिया Blog Mauni Amavasya 2024: प्रयागराज में ‘माघ मेले’ की हुई शुरुआत

Mauni Amavasya 2024: प्रयागराज में ‘माघ मेले’ की हुई शुरुआत

आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर मौनी अमावस्या शुरू हो चुकी है। यह 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। यही वजह है कि मौनी अमावस्या का स्नान और दान आज 9 फरवरी को होगा।

Mauni Amavasya 2024: 'Magh Mela' started in Prayagraj

                                                                                         मौनी अमावस्या को देखते हुए लाखों की भीड़ स्नान के लिए पहुंची है (फोटो – सोशल मीडिया)

आज यूपी के प्रयागराज में माघ मेला जो की तृतीय स्नान पर्व (सबसे बड़ा स्नान पर्व) मौनी अमावस्या है। यह प्राचीन माघ मेले की 70वीं वर्षगांठ है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं गंगा, यमुना, सरस्वती के संगम के तट पर मौजूद रहेंगें। इस बीच कोई हादसा न हो इसके लिए संगम नोज से लेकर त्रिवेणी और काली बांध तक, दारागंज में भी भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

देश के अलग-अलग जगह से लोग दो दिन पहले से मेले में पहुंच रहे हैं। मेला प्रशासन ने गुरुवार 8 फरवरी को ही 58 लाख लोगों के स्नान करने का दावा किया था। मेला प्रशासन का अनुमान है कि 9 फरवरी को लगभग दो करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगें।

जानकारी के अनुसार, कस्बे में मौनी अमावस्या से एक महीने तक लगने वाले माघ मेले की शुरुआत बृहस्पतिवार 8 फरवरी को डीएम पवन अग्रवाल ने की थी। उन्होंने मेला झंडा फहराने करने के बाद मेला संस्थापक पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा पर माला चढ़ाई।

मेले का समय

आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर मौनी अमावस्या शुरू हो चुकी है। यह 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। यही वजह है कि मौनी अमावस्या का स्नान और दान आज 9 फरवरी को होगा।

‘मौनी अमावस्या’ के अवसर पर रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीटीआई ने X पर इसका वीडिओ साझा किया है।

मेले में मनोंरजन का भी इंतजाम

मेले मेंं दुकानों के अलावा विभिन्न प्रकार के झूले ,कालाजादू , सिनेमा सहित अलग प्रकार के मनोरंजन के संसाधन लोगों के लिए मौजूद है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मेला अवधि में मेलार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेले की भव्यता को कायम रखने का पूरा प्रयास किया गया है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke