खबर लहरिया औरतें काम पर सिवनी : भुनी हुई मछलियों के बिज़नेश से चलाते है पूरा परिवार

सिवनी : भुनी हुई मछलियों के बिज़नेश से चलाते है पूरा परिवार

सिवनी जिले के छोटे से गांव सहजपुर की महिला राजकुमारी छोटी भुनी हुई मछलियों का एक छोटा-सा व्यापार करती हैं। तकरीबन 5 सालों से वह यह व्यापार कर रही हैं। छोटी भुझी हुई मछलियों को बनाने के लिए सबसे पहले वह नदी से मछली पकड़ कर लाती हैं और उन्हें अच्छे से साफ़ करती हैं। फिर मछली को आग में पकाकर उसमें कलर मिलाया जाता है जिससे मछली देखने में अच्छे लगे। वह यह व्यापार अपने घर से ही करती हैं और भुझी हुई मछलियों को 200 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेचती हैं।

ये भी देखें – महोबा : बेलाताल की मशहूर भूंजी हुई मछलियाँ

madhya pradesh news, a Women of Seoni district run the business roasted fish

                                               भुनी हुई मछलियां

वह बताती हैं कि उनके यहाँ भुझी हुई मछलियां ज़्यादा बिकती है। उनका घर नदी के पास ही है। उनके पति भी मछलियां पकड़ने में उनकी मदद करते हैं। जब कभी उन्हें मछलियां नहीं मिलती तो वह उसे थोक पर खरीद कर लाते हैं और उसे बेचते हैं।

madhya pradesh news, a Women of Seoni district run the business roasted fish

वह इस व्यापार के अलावा और कोई व्यापार नहीं करतीं। उनके अनुसार मछलियों का जाल बनाने और मछलियों को तैयार करने में हफ्ते भर से ज़्यादा समय लग जाता है। बहुत मेहनत के बाद इस व्यापार से उनका परिवार चल पाता है।

ये भी देखें – बांदा: तालाब में ताबड़तोड़ मरी मछलियाँ, असमंजस में लोग

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke