खबर लहरिया जवानी दीवानी चीन के सामान का बहिष्कार करना सही है? हमारे पास कोई और विकल्प है?

चीन के सामान का बहिष्कार करना सही है? हमारे पास कोई और विकल्प है?

चीन के सामान का बहिष्कार करना सही है, हम क्यों किसी दूसरे देश का सामान उपयोग करें, पर इसका विरोध करने से पहले हमें वो सारी ब्यवस्था पहले बाजार में कर देनी चाहिए। जिससे आम लोगो की ज़िंदगी पर कोई बुरा असर न हो। क्या किसी ने सोचा है कि इससे हमारे युवाओं को पर क्या असर होने वाला है। इससे हमारे स्वयं के जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, तो आइए जानते है उन्ही से।

मयंक ने बताया कि मेरी दुकान में लगभग 5 लाख रुपये का सामान बाकी है जो चायनीज है। पर क्या कर सकते है, लोग बहिष्कार कर रहे हैं। बहिष्कार करने भी ठीक है। क्योंकि सबसे पहले हमें अपने देश को संभालने की जरूरत है। देश है तो सब कुछ है। हम कोई दूसरा काम कर लेंगे।

अरविंद कुमार ने बताया कि मेरी दुकान में लगभग 35 हजार के चायनीज मोबाइल है। अब चायनीज सामान ऊपर से भी नही आ रहा है। हमारा नुकसान तो हो रहा है पर क्या कर सकते हैं। सबसे पहले देश सर्वपरि है। लोग मोबाइल की मांग कर रहे है। जो है वो बेच रहे है। वो भी याब बहुत महंगा हो गया है। हमे उम्मीद है कि हमारी सरकार कुछ नया टेक्नोलॉजी लॉन्च करेगी। मोबाइल के बिना तो लोगो की ज़िंदगी बेकार है। क्योंकि मोबाइल हमारे ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है।