दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद 67 वर्षीय सुषमा को एम्स लाया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में कश्मीर पर सरकार के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस दिन का पूरे जीवनभर इंतजार कर रही थीं।
मदर इंडिया सुषमा स्वराज की आखिरी ट्विट ऐसा था मानो उनके जीवन का अंतिम इच्छा धारा 370 का खात्मा व कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण एकीकरण था, पुण्यआत्मा ने इच्छा मृत्यु को प्राप्त किया???????? pic.twitter.com/XotvPateKa
— RAJ KISHOR SONI (@RAJKISHORSONI15) August 7, 2019
सुषमा स्वराज भाजपा की एक ऐसी हस्ती थीं जिन्होंने न सिर्फ एक प्रखर वक्ता (किसी भी विषय पर अच्छी तरह स्पष्ट बोलने वाली) के रूप में अपनी छवि बनाई, बल्कि उन्हें ‘जन मंत्री’ भी कहा जाता था। इतना ही नहीं वह जब विदेश मंत्री बनीं तो उन्होंने आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ दिया। वह सिर्फ एक ट्वीट पर विदेश में फंसे किसी भारतीय की मदद के लिए तुरंत सक्रिय हो जाती थीं। यही कारण है कि वह राजनीतिक और गैर-राजनीतिक लोगों की पसंदीदा नेताओं में से एक रहीं। इतना ही नहीं सुषमा स्वराज को आयरन लेडी भी कहा जाता था।
भाजपा की ओजस्वी वक्ताओं में शुमार सुषमा स्वराज जी का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला छावनी में हुआ था। 1977 में महज 25 साल की उम्र में वे हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गई थीं उनके निधन से पूरा देश गमगीन है और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।
श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे—राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 6, 2019
सुषमा स्वराजके निधन पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड व अन्य क्षेत्रों के तमाम दिग्गजों के साथ-साथ भारतीय खेल जगह के बड़े चेहरों ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी।
कल हमने भारत की राजनीति की अमूल्य रत्न श्रीमति @SushmaSwaraj जी को खो दिया है। अब हम सबको एक दिलदार शख़्सियत दमदार नेता और ओजस्वी वक़्ता की कमी सदैव खलेगी। नमन श्रद्धांजलि ????
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। #SushmaSwaraj pic.twitter.com/md099ZYRGQ— Manoj Kumar ???????? (@BoxerManojkr) August 7, 2019
T 3251 –
'मृदुभाषी, सम्मोहक वक्ता,
मिलनसार, दुखहर्ता।
सुषमाजी जैसों का रिक्त स्थान कभी नहीं भरता।।' ~ Ef V pic.twitter.com/upWSXevwaH— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 7, 2019
स्वर कोकिला लता मगेश्कर ने ट्वीट किया है कि सुषमा स्वराज के अचानक चले जाने से सदमे में हूँ। वे प्रभावशाली और ईमानदार नेता थी। वे संवेदनशील और स्वार्थहीन इंसान थी उन्हें संगीत और कविता की समझ थी। वे मेरी दोस्त थी। हमारी पूर्व विदेश मंत्री हमेशा याद आएँगी।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर पूरे बॉलीवुड ने शोक जताया है। उनकी मौत से सबसे ज्यादा गहरा सदमा सिंगर लता मंगेशकर को पहुंचा है। जानिए बॉलीवुड की बाकी हस्तियों ने कैसे दी आयरन लेडी को श्रद्धांजलि।https://t.co/tfmNAMJBUQ#AkshayKumar #LataMangeshkar #SushmaSwaraj
— HindiRush (@hindirush) August 7, 2019
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुखी हूं। एक वरिष्ठ नेता और बीजेपी की स्तंभ, उनको सभी बहुत प्रेम करते थे। उनको हमेशा उन नेताओं में शुमार किया जाएगा जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहती थीं। उनके परिवार व मित्रों के साथ मेरी संवेदना है। भारत के लिए बड़ी क्षति।’
मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय।
ना करूँ मैं चाँद का वादा,
ना बाँटू तुम को आधा-आधा।ना जादू की छड़ी, ना कोई चिराग़,
है तो बस इरादों की झड़ी और कुछ कर गुज़रने की आग।गेरुआ भी मेरा, हरा भी मेरा, ना किसी से बैर,
लहू था जो लाल मेरा,अब वो है तिरंगे की लहर।मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय। pic.twitter.com/vX4QjdNwgc
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 17, 2019
बहुत दुःख की बात है कि एक महीने से भी कम समय में दिल्ली ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया। 20 जुलाई को दिल्ली की सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का निधन हुआ तो हप्ते बाद दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
खबर लहरिया परिवार सुषमा स्वराज जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है।