खबर लहरिया Hindi UP: बांदा में वायरल वीडियो पर बवाल, मोहन साहू और महिला पक्ष ने दर्ज कराए केस

UP: बांदा में वायरल वीडियो पर बवाल, मोहन साहू और महिला पक्ष ने दर्ज कराए केस

बांदा में एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी नेता मोहन साहू की गाड़ी रोककर उन्हें चप्पल मारती दिखाई दे रही है। घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मोहन साहू ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी देखें – 

बांदा : चुनावी मैदान में दोबारा उतरी ‘गीता मोहन साहू’ | UP Nikay Chunav 2023

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *