खबर लहरिया चुनाव विशेष बांदा : चुनावी मैदान में दोबारा उतरी ‘गीता मोहन साहू’ | UP Nikay Chunav 2023

बांदा : चुनावी मैदान में दोबारा उतरी ‘गीता मोहन साहू’ | UP Nikay Chunav 2023

बांदा नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों में सरगर्मियां तेज़ हो गई है। प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने बाज़ी मारते हुए जनपद की दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। बांदा में सपा ने पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

ये भी देखें – UP Nikay Chunav 2023: इस बार किन्नर उम्मीदवार | राजनीति रस-राय

सपा प्रत्याशी गीता साहू और उनके पति मोहन साहू कहते हैं कि यह उनका चुनावी मैदान में तीसरा कदम है। गीता साहू दूसरी बारी चुनाव मैदान पर उतरी हैं और इससे पहले मोहन साहू भी नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके चेयरमैन पद कुर्सी पर बैठने के बाद कई अड़चनें आई। कई बाधाएं आईं। यहां तक कि केस हाईकोर्ट तक पहुंच गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सब को मुंहतोड़ जवाब दिया और अपनी लड़ाई लड़ी। भले ही उनको कुछ दिन के लिए कुर्सी छोड़नी पड़ी हो।

गीता साहू कहती हैं, उन्होंने 10 साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। उस समय भी उनकी टक्कर मालती से थी और आज भी है लेकिन जनता का समर्थन उन्हें भरपूर मिल रहा है। उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। वह खुद प्रचार करती हैं और जीतने के बाद जो भी विकास कार्य है उनको प्राथमिकता देंगी। जितना उनसे बन सकेगा पूरी कोशिश करेंगे कि महिलाओं के लिए भी वह काम करें। इन्हीं मुद्दों के साथ वह चुनाव मैदान पर आई हैं। अब देखना ये है कि 13 मई को किसके सिर पर ताज सजेगा।

ये भी देखें – फतेहपुर : इस बार पहले आवास, उसके बाद वोट – जनता की मांग | UP Nikay Chunav 2023

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke