खबर लहरिया Hindi UP/Banda: गर्मी से जूझते मंडी के श्रमिक

UP/Banda: गर्मी से जूझते मंडी के श्रमिक

जिला बांदा। भीषण उमस और गर्मी के बीच गल्ला मंडी बांदा में काम करने वाले पल्लेदारों और महिला श्रमिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज धूप, गर्म हवाओं, धूल और तपती ज़मीन के बीच उन्हें पूरे दिन मेहनत करनी पड़ती है। पल्लेदार भारी अनाज की बोरियां ढोते हैं, जबकि महिलाएं अनाज की सफाई, बोरियां भरने और मंडी परिसर की सफाई का काम करती हैं। श्रमिकों का कहना है कि गर्मी के कारण चक्कर, सिरदर्द, थकान, उल्टी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन दिहाड़ी पर निर्भरता के कारण वे काम छोड़ने या आराम करने की स्थिति में नहीं हैं।

ये भी देखें – 

UP/ Banda: 48°C गर्मी से बेहाल बांदा, अवैध खनन और पेड़ों की कटाई पर सौंपा ज्ञापन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke