IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) और अब सनराइजर्स हैदराबाद (SHR) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। 18 मई को मिली जीत के बाद हैदराबाद 16 अंकों के साथ क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी। अब बची है सिर्फ एक जगह, जिसके लिए Rajasthan Royals सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। वहीं पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें भी अभी जिंदा हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म हो चुका है।
IPL 2026 की शुरुआत में कुछ टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने लगातार जीत और दमदार नेट रन रेट के दम पर शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने भी अपनी बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के सहारे पॉइंट्स टेबल में लगातार टॉप टीमों में जगह बनाए रखी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी कर टूर्नामेंट को नया रोमांच दिया था, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। वहीं राजस्थान (Rajasthan Royals) ने उतार-चढ़ाव भरे सफर के बावजूद अहम मुकाबलों में जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।
IPL 2026 प्लेऑफ़ में आखिरी और चौथी टीम कौन
आईपीएल 2026 में पीछा कर रही टीमों में राजस्थान रॉयल्स ही सबसे मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उनके अभी दो मैच बाकी हैं और वे पहले ही 12 अंक हासिल कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उन्हें 16 अंक तक पहुंचा देगी, जो अन्य परिणामों की परवाह किए बिना प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर देगा।
किस टीम के पास आईपीएल प्लेऑफ़ में जगह बनाने का मौका
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इनके अलावा बाकी सभी टीमों के पास अभी भी मौका है। पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में 13 अंक, चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 12 अंक और दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 12 अंक पाए हैं। अब सभी टीम के पास एक-एक मैच बचा है। उन्हें ये मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि दूसरे मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाएं यानी दूसरी टीम कम अंतर से जीते या हारे। राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंक एकमात्र ऐसी टीम है जो 16 अंक तक पहुंच सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंक के भी दो मैच शेष हैं, लेकिन वे अधिकतम 15 अंक ही प्राप्त कर सकते हैं।
IPL 2026 Playoffs मैच में पहुंचने के लिए मैच
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जिन टीमों के बीच होना है वो इस तरह से है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’


