खबर लहरिया National Banda News: दिव्यांग ने पुलिस पर थाने में मारपीट का लगाया आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

Banda News: दिव्यांग ने पुलिस पर थाने में मारपीट का लगाया आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

बांदा जिले के सिंहपुर गांव के रहने वाले दिव्यांग धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के मामले में न्याय मांगने पर उन्हें थाने बुलाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। उनका और उनकी पत्नी का आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने मारपीट की। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। वहीं तिंदवारी थाना प्रभारी ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। उनका कहना है कि मामला पारिवारिक लेनदेन और जमीन विवाद का है तथा पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

ये भी देखें –

UP, Banda: परचून की दुकान पर जबरन कब्जे का आरोप, दिव्यांग दुकानदार की गुहार