खबर लहरिया जवानी दीवानी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का किया आह्वान

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का किया आह्वान

कल यानि 8 जनवरी (बुधवार) को भारत बंद रहेगा क्योंकि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है।

जिस तरह होली दीवाली पंडित जी द्वारा पतरा देखके, ईद-मोहर्रम इमाम साहेब द्वारा टेलीस्कोप से चांद देखकर, क्रिसमस जॉर्जियन कलेंडर देखकर, गुरु परब संडे देखकर मनाया जाता है,उसी तरह भारतबन्द का त्योहार नेतागणों द्वारा चुनाव आने का समय देखकर मनाया जाता है। यह लोकतंत्र का धार्मिक उत्सव है।

नेताओं के नवयुवा समर्पित चमचे लोग सुबह-सुबह डंडा लेकर सड़क पर निकलते हैं। सड़क पर टायर जलाकर खुशियां मनाते हैं। गाड़ियों और दुकानों का शीशा फोड़ना, स्कूटर, रिक्शा आदि के टायरों से हवा निकालना आदि भारत बन्द त्योहार के पारंपरिक रीति रिवाज हैं। गाली गलौज मारपीट इस महान पर्व की शोभा में चार चांद लगाते हैं।

देश भर के लाखों लोगों की भागीदारी के लिए देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए कई बैंक यूनियनों को भी शामिल किया गया है।केंद्र सरकार की हालिया बैंकिंग सुधारों और श्रम नीतियों के खिलाफ विरोध किया जाएगा। यूनियनें अपनी हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार से वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की भी मांग कर रही हैं। bharat-bandh

ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार से मंहगाई रोकने, बेरोजगारों को रोजगार देने, रिक्त पदों पर नियमित बहाली, मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा व कल्याणकारी कानून बनाने की मांग की गई है। इसके साथ ही मजदूरों को न्यूनतम वेतन 21 हजार व 10 हजार रुपए पेंशन देने सहित अन्य मांग शामिल है। वहीं सरकार का कहना है कि श्रमिकों के कल्याण के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।लेबर कोड पर लाए गए कानून उसी दिशा में उठाए गए कदम हैं।

बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के बैंक हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। इसलिए 8 जनवरी को बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए आप भी अपने बैंक से जुड़े जो काम हैं, उसे मंगलवार यानी 7 जनवरी को ही निपटा लें। ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि इस देशव्यापी हड़ताल या भारत बंद की ही वजह से कई शाखाएं बंद होने और कई स्थानों पर एटीएम सेवाएं भी प्रभावित होने की भी खबर है हालांकि ऑनलाइन लेनदेन सामान्य रूप से होगा।