खबर लहरिया Hindi Ground Report: 50 KM दूर डिलीवरी! चित्रकूट के गांवों में अस्पताल नहीं, जच्चा-बच्चा खतरे में

Ground Report: 50 KM दूर डिलीवरी! चित्रकूट के गांवों में अस्पताल नहीं, जच्चा-बच्चा खतरे में

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के बरगढ़ पाठा क्षेत्र के कई गांव आज भी सरकारी अस्पताल की सुविधा से वंचित हैं। गांव गोहर के ग्रामीणों का कहना है कि डिलीवरी कराने के लिए उन्हें करीब 50 किलोमीटर दूर मऊ जाना पड़ता है। गंभीर स्थिति में मरीजों को कई बार रेफर किया जाता है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में अस्पताल न होने के कारण कई जानें जा चुकी हैं। इलाज के लिए तीन वाहन बदलने पड़ते हैं और आने-जाने में ₹200 तक खर्च हो जाता है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

ये भी देखें – 

UP Prayagraj: 400 कैंसर के मरीज, लेकिन अस्पताल नहीं

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *