खबर लहरिया Blog MP: पुलिस कांस्टेबल (बैंड) के पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 

MP: पुलिस कांस्टेबल (बैंड) के पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 

 

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वे ‘एमपी ऑनलाइन’ पोर्टल (mponline.gov.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: एआई)

बता दें इस बार पुलिस कांस्टेबल में कुल 679 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की शुरुआत 5 अप्रैल 2026 से हो गई है और उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं इसलिए समय रहते फॉर्म भर लेना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन शुल्क आयु सीमा और बाकी जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।

आवेदन कौन कर सकता है? 

इस पद की भर्ती के लिए सामान्य (UR), OBC और SC वर्ग के वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 और 12 पास होना जरूरी है। इस भर्ती में ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी रखा गया है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा जिसमें उन्हें बैंड बजाने की अपनी क्षमता दिखानी होगी। इसके बाद इंटरव्यू भी होगा जिसके आधार पर आगे चयन किया जाएगा। 

आवेदन करने की फीस 

– SC, ST, OBC और EWS: ₹250

– अनारक्षित (General): ₹500

– सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस के रूप में अलग से देना होगा

आयुसीमा 

इस पद भर्ती के लिए उम्र की शर्त की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है ST, SC OBC यानी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 38 साल की ऊम्र तक आवेदन कर सकते हैं। बाकी सभी जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 679 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं सामान्य वर्ग के लिए 184, ओबीसी के लिए 183, एससी के लिए 108, एसटी के लिए 136 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 68 पद रखे गए हैं।

इन चीजों में एक्सपर्ड होना जरुरी 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी न किसी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट में अच्छा हाथ होना जरूरी है। जैसे पिकोलो, फ्लूट, ओबो, क्लारिनेट, टेनर सेक्सोफोन, फ्रेंच हार्न, ट्रम्पिट, कॉरनेट, ट्रॉम्बोन, बेसून, यूफोनियम, बेस ट्यूबा और बैग पाइप जैसे इंस्ट्रूमेंट बजाना आना चाहिए।

इसके अलावा ड्रम से जुड़े इंस्ट्रूमेंट जैसे टेनर ड्रम, साइड ड्रम और बेस ड्रम भी शामिल हैं। वहीं, कीबोर्ड, पियानो, गिटार, वायलिन, वायोला, स्ट्रिंग बेस या फिर भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

चयन कैसे होगा?

चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों का पहले स्किल टेस्ट होगा जिसमें बैंड बजाने की क्षमता को परखा जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इन चरणों में सफल होंगे उन्हें आगे फिजिकल माप (Physical Measurement), मेडिकल जांच और दस्तावेज़ों की जांच (Document Verification) से गुजरना होगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में चयन होने पर उम्मीदवारों को हर महीने करीब 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke