खबर लहरिया Hindi पहले अंगूठा, 15 दिन बाद राशन! सराय जदीद के ग्रामीण क्यों लगा रहे चार-चार चक्कर?

पहले अंगूठा, 15 दिन बाद राशन! सराय जदीद के ग्रामीण क्यों लगा रहे चार-चार चक्कर?

सरकार का नियम कहता है कि पात्र लाभार्थियों को तय मात्रा में राशन मिले। इसके लिए बायोमेट्रिक सत्यापन यानी अंगूठा लगाना जरूरी है। लेकिन बांदा जिले के नरैनी तहसील के भवई मजरा सराय जदीद के ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रक्रिया कुछ अलग है। ग्रामीणों के मुताबिक पहले अंगूठा लगवाया जाता है और राशन बाद में दिया जाता है। कई बार राशन लेने पहुंचने पर दुकान बंद मिलती है, राशन खत्म हो जाता है या कोटेदार मौजूद नहीं होते। ऐसे में लोगों को एक ही महीने में तीन से चार बार तक दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

ये भी देखें – 

Corruption: कोटेदार राशन कार्ड पर अंगूठा लगाने के बाद भी नहीं देता राशन – आरोप

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke