दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 2026-27 सत्र के लिए पीजी कोर्स में दाखिले की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। यह घोषणा कल 22 जून 2026 को की गई थी। विश्वविद्यालय ने बताया कि दो साल के पीजी (स्नातकोत्तर) कोर्स में दाखिले के दूसरे चरण में 2,964 नए छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं।
दूसरे चरण के लिए 22 जून से एडमीशन शुरू हो चुके हैं और छात्रों को कल 24 जून 2026 तक आवंटित सीटें स्वीकार करनी होंगी। छात्रों के पास अभी ज्यादा समय नहीं है इसलिए समय पर एडमिशन की सभी प्रक्रिया पूरी कर लें। सीटें स्वीकार करने के बाद छात्रों को 27 जून 2026 तक शुल्क का भुगतान यानी फीस जमा करनी जरुरी होगी। इससे पहले 15 जून 2026 को पहले चरण की सीट आवंटित की गई थी।
Second Round of Seat Allocations for Two-Year Postgraduate Admissions LIVE from Monday, June 22, 2026.
Seat acceptance deadline: Wednesday, June 24, 2026
Payment deadline: Saturday, June 27, 2026
Candidates offered an allocation must accept the seat and pay within these…— University of Delhi (@UnivofDelhi) June 23, 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पीजी (PG) में एडमिशन की प्रक्रिया
छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन इन कर के और अपनी मांगी गई जरुरी जानकारी भर कर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। पीजी में प्रेवश पाने के लिए अलग-अलग कोर्स के लिए न्यूनतम कटऑफ स्कोर (सबसे कम जरूरी अंक) भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आप इसे लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं
- दिल्ली विश्वविद्यालय की PG एडमिशन वेबसाइट खोलें।
- वहां PG Admission / CSAS(PG) सेक्शन पर जाएं।
अपने अकाउंट में लॉगिन करें
- अपना CUET-PG एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अगर पहली बार जा रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
सीट आवंटन (Seat Allocation) चेक करें
- लॉगिन करने के बाद “Allocation Result” या “Seat Allocation Result” विकल्प पर क्लिक करें।
- देखें कि आपको कौन-सा कॉलेज और कौन-सा कोर्स मिला है।
सीट स्वीकार करें (Accept Seat)
- अगर आपको आवंटित सीट पसंद है और आप दाखिला लेना चाहते हैं, तो “Accept” विकल्प पर क्लिक करें।
कॉलेज द्वारा दस्तावेज जांच (Document Verification)
- कॉलेज आपके दस्तावेजों की जांच करेगा।
- इसमें आमतौर पर ये दस्तावेज लगते हैं:
- CUET-PG स्कोर कार्ड
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- पहचान पत्र (आधार आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
फीस जमा करें
- दस्तावेज सत्यापन के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फीस जमा होने के बाद आपका प्रवेश पूरा माना जाएगा।
आगे की अपडेट देखते रहें
- अगर सीट नहीं मिली है तो अगली आवंटन सूची या काउंसलिंग राउंड की जानकारी वेबसाइट पर चेक करते रहें।
जिन छात्रों को सीट मिल गई है, उन्हें तय समय के अंदर दाखिले की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, तभी उनकी सीट पक्की होगी।
पहले चरण की प्रक्रिया पूरी
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8,150 छात्रों का दाखिला पक्का हो गया है। इनमें से 3,399 छात्रों ने अपनी मिली हुई सीट को ही रखने का फैसला किया, जबकि 2,448 छात्रों ने बेहतर सीट पाने के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना। वहीं, 2,303 छात्रों ने न तो सीट लॉक की और न ही अपग्रेड का विकल्प चुना। अपग्रेड का विकल्प चुनने का मतलब है कि छात्र अपनी अभी मिली हुई सीट से संतुष्ट नहीं है और वह आगे की काउंसलिंग में अपनी पसंद की कोई बेहतर सीट या कॉलेज मिलने की उम्मीद में इंतजार करना चाहता है। इसका मतलब है कि अगर अगले चरण में छात्र को उसकी पसंद का बेहतर कॉलेज या कोर्स मिलता है तो उसकी सीट बदल दी जाएगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
