दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साल 2026-27 के लिए 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट उन्होंने आज 24 मार्च को दिल्ली विधानसभा में पेश किया। इस बजट में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सड़कों, महिलाओं, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सीनियर सिटीजन और युवाओं के लिए जॉब एजुकेशन हब बनाने के समेत कई लिए राशि आवंटित की है।
इस बार बजट में दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9,000 करोड़ रुपये, दमकल विभाग के लिए 674 करोड़ रुपये और बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण और आपातकालीन उपायों के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। दिल्ली की जेजे कॉलोनी, बस्ती विकास और अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दिल्ली के नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन (इसमें सामान्य बच्चे और विशेष जरूरत वाले बच्चे (जैसे दिव्यांग) साथ में पढ़ते हैं।) हब बनने जा रहा है। युवाओं के टैलेंट हंट के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सीनियर सिटीज़न की देखभाल के लिए संस्थानों को 25 करोड़ रुपये दिए जायेंगे। स्वास्थ्य विभाग को 12645 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। दिल्ली में 650 नए आयुष्मान केंद्र बनाये जायेंगे। केंद्र की सहायता से गुरु तेज बहादुर अस्पताल में नया ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा।
दिल्ली की महिलाओं को हर महीनें 2500 रुपए
इस बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2,500 रुपये का भुगतान करने के लिए 5,110 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
VIDEO | Delhi budget: CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) allocates Rs 5,110 crore for paying Rs 2,500 per month to eligible women beneficiaries.#DelhiBudget2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qA4IzV9Kt7
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली और दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए 260 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
सरकार ने महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इस साल हमने होली के मौके पर 853 रुपये उनके खाते में दिये।
ये भी पढ़ें – Delhi Budget 2025: दिल्ली के बजट पर 1 लाख करोड़ रुपए खर्च
दिल्ली बजट में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मुफ्त यात्रा अपर जोर देकर कहा कि करीब 450 करोड़ रुपये महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए दिया गया है। दिल्ली की बस में महिलाओं के साथ, ट्रांसजेंडर वर्ग को भी फ्री यात्रा मिलेगी।
दिल्ली लखपति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लगातार सरकार उसके खाते में रुपए डालेगी और ग्रेजुएशन के बाद उसके 1.2 लाख रुपये उस बेटी को मिलेगा।
दिल्ली बजट ने सड़कों को धूल मुक्त बनाने पर जोर
दिल्ली में सड़कों को बेहतर करने के लिए और धूल मुक्त करने के लिए जो पीडब्लूडी की 1400 किलोमीटर की सड़कें जिसमें से 750 किलोमीटर की सड़कों को कारपेटिंग किया जायेगा। इसके लिए 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
VIDEO | Delhi budget: CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) says Rs 1,352 crore allocated for making roads ‘dust-free’.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/CGf1c7Lwzj
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2026
दिल्ली बजट में सड़कों के विकास के लिए बजट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा हामारा लक्ष्य है कि सड़कें ऐसी हों जहां आवागमन बिना रुकावट के हो, मौसम के बदलाव (जलवायु परिवर्तन) का असर कम पड़े और सड़कें तकनीकी रूप से सुरक्षित हों। इसके लिए दिल्ली के विकास के लिए इस साल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) को 5,921 करोड़ रुपए और शहरी विकास व आवास विभाग को 7,887 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा गया है।
Delhi: CM Rekha Gupta says, “…Our goal is seamless connectivity, climate-resilient corridors, and technically safe roads. For the overall development of Delhi’s infrastructure, I propose a budget of ₹5,921 crore for the PWD department and ₹7,887 crore for the Urban… pic.twitter.com/qpXP21tlNi
— IANS (@ians_india) March 24, 2026
दिल्ली जल बोर्ड को बजट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में पानी और सीवर की लाइन डालने के लिए 9000 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड को दिया जाएगा। इससे दिल्ली में बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दिल्ली में जो ड्रेन (drains) है, उसके ऊपर सोलर पैनल लगाया जाएगा।
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) presents budget estimate of 1,03,700 crore for 2026-27.#DelhiBudget
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/v6gnZVWfU8
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2026
दिल्ली में पानी को लेकर बजट
दिल्ली में घर घर सरकारी टंकियां लगी है इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां पानी का टैंकर आता हैं। इस वजह से कई बार पानी भरने के लिए झगड़ें भी देखने को मिलते हैं। अब इस समस्या के हल के लिए मुख्यमंत्री ने बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली में किसी को भी टैंकर से पानी ना लेना पड़े, सभी को नल से जल मिले, इसके लिए दिल्ली सरकार काम कर रही है। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 475 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वज़ीराबाद ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ADB बैंक से लोन के लिए प्रस्ताव दिया गया है। दिल्ली में बारिश के दिनों में वाटरलॉगिंग की समस्या है। दिल्ली में 50 साल बाद हमारी सरकार ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई। 610 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को दिया जाएगा। दिल्ली में यमुना नदी का पानी 7 लेवल पर आ गया, लेकिन इस बार दिल्ली में बाढ़ नहीं आई, क्योंकि हमारे विभाग लगातार काम कर रहे हैं।
दिल्ली बजट में स्कूल और शिक्षा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 19148 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए दिए हैं। स्कूल भवन के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। दिल्ली की बेटियों के लिए बजट में इस बार खास है। दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं क्लास की हर छात्रा को साइकिल दी जाएगी। 10th क्लास में मेरिट (अच्छे अंक) लाने वाले बच्चों को फ्री लैपटॉप दिया जायेगा। 150 करोड़ रुपये का बजट स्मार्ट क्लासेज के लिए रखा गया है। दिल्ली में स्पोर्ट हॉस्टल, खेल मैदान के लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली के बजट में अलग-अलग विभाग में विकास के लिए करोड़ों का बजट दिया गया है। लेकिन सवाल वही है कि क्या इस बजट के अनुसार दिल्ली में विकास दिखेगा? क्या हर साल बारिश में जो दिल्ली की सड़कों का हाल होता है उसमें सुधार आएगा? क्या सच में होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलंडर मिलेगा?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
