परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में बाबू आर.एन. सिंह खेल मेला 2026 का आयोजन किया गया है।
यह खेल मेला 23 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस खेल मेले में कुल 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें
हैंडबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, जूडो, रग्बी, फुटबॉल, कैरम, रस्सी कूद, रस्साकशी और एथलेटिक्स शामिल हैं।