खबर लहरिया Hindi Chitrakoot, पानी संकट: होली से पहले 1 हफ्ते से सूखे नल, 1 KM दूर से पानी ला रहे ग्रामीण

Chitrakoot, पानी संकट: होली से पहले 1 हफ्ते से सूखे नल, 1 KM दूर से पानी ला रहे ग्रामीण

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के सुरौधा और अहरी गांव में पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। गांव की रहने वाली ऊषा बताती हैं कि पूरे मोहल्ले में पानी का एकमात्र सहारा सप्लाई पानी था, लेकिन अब लोगों को करीब 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। होली जैसे बड़े त्योहार और बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के बीच पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। घर की साफ-सफाई, खाना बनाना, कपड़े धोना, पशुओं को पानी पिलाना — हर काम प्रभावित हो रहा है। जल निगम के सुपरवाइजर ब्राह्मनंद के अनुसार, यहां से 58 गांवों में पानी की सप्लाई होती है और जमीन में पानी का स्तर कम होने से पंप पर्याप्त पानी नहीं उठा पा रहा है। विभाग द्वारा व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी देखें – 

बांदा: जल संकट से मिली पानी बचाने की सीख

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke