7 मई को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के साथ एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें करीब 27 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे जिससे यह समारोह राज्य की राजनीति का एक बड़ा आयोजन माना जा रहा है।
बिहार की राजनीति में 7 मई 2026 एक अहम तारीख मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन शपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ राज्य में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी होने जा रहा है। बिहार पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 27 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस बिहार के कैबिनेट विस्तार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई बड़े नेता भी समारोह में शामिल होने वाले हैं।
बता दें इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ ली थी। तभी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज थी। अब इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांधी मैदान में बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं विशाल पंडाल बनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री के लिए खास हेलीपैड भी तैयार किया गया है।
बिहार में विधानसभा के संख्या बल के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत कुल 36 विधायक मंत्री बन सकते हैं। सीटों के बंटवारे की बात करें तो एनडीए में बीजेपी और जेडीयू को बराबर हिस्सेदारी मिलने की चर्चा है और दोनों दलों से करीब 16-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं सहयोगी दलों में चिराग पासवान की पार्टी को दो सीटें, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में एक-एक मंत्री पद जाने की संभावना है। जानकारी में यह भी सामने आ रही है कि 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11, एलजेपी (आर) से 2 और हम व आरएलएम से एक-एक नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि कुछ पद अभी खाली रखे जाने की भी चर्चा है ताकि आगे राजनीतिक जरूरत के हिसाब से फैसला लिया जा सके। ऐसे में सबसे ज्यादा नजरें बीजेपी और जेडीयू की ओर हैं कि दोनों दल किन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह देते हैं।
संभावित मंत्रियों के नाम –
जनता दल यूनाइटेड (JDU)
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह, चेतन आनंद
मदन सहनी
जमा खां
सुनील कुमार
शीला मंडल/ शालिनी मिश्रा
रत्नेश सदा
बुलो मंडल
जयंत राज/ रूहेल रंजन
भगवान सिंह कुशवाहा/ मांजरिक मृणाल
श्वेता गुप्ता या ललन सर्राफ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पांडे
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
राम निषाद
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरुण शंकर प्रसाद
संजय सिंह टाइगर
(रामविलास) LJP
संजय सिंह
संजय पासवान/राजू तिवारी
हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM)
संतोष सुमन मांझी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)
दीपक प्रकाश/ स्नेहलता
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
