खबर लहरिया Blog बांदा: युवा सामाजिक कार्यकर्ता को मिला “उत्कर्ष शिखर अवार्ड” का सम्मान

बांदा: युवा सामाजिक कार्यकर्ता को मिला “उत्कर्ष शिखर अवार्ड” का सम्मान

इस अवसर पर सांसद आर.के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कामतानाथ मुखारविंद के महंत मदन गोपाल दास व मीडिया नई सुबह के मुख्य संपादक हमवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

                                                   युवा सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज़ खान शानू की फोटो

बदौसा| कस्बे के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज़ खान शानू को अधांव (बबेरु) में आयोजित एक सम्मान समारोह में मीडिया नई सुबह द्वारा “उत्कर्ष शिखर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कस्बे के दुबरिया निवासी सामाजिक कार्यों में हमेशा संलग्न रहने वाले युवा समाजसेवी शाहनवाज़ खान शानू को बबेरु के अधांव गांव में मीडिया नई सुबह द्वारा आयोजित “उत्कर्ष शिखर अवार्ड” सम्मान समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास व समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर व गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद आर.के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कामतानाथ मुखारविंद के महंत मदन गोपाल दास व मीडिया नई सुबह के मुख्य संपादक हमवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी देखें – छतरपुर: मुस्लिम महिला चला रही गौशाला

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke