उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरी ग्राम पंचायत में लगातार बारिश के कारण कई गरीब परिवारों के घर गिर गए हैं। घर गिरने के बाद लोग बेघर हो गए हैं और मजबूरी में झोपड़ी व पन्नी डालकर अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं। नरी गांव की आबादी करीब 10,000 है, जबकि गांव में लगभग 3,200 मतदाता हैं। 3 सितंबर से 4 सितंबर के बीच बारिश के कारण कई लोगों के घर गिर गए। घर गिरने से प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
ये भी देखें –
Prayagraj News: लगातार बारिश से पाण्डर गांव में गिरे घर, कई परिवार प्रभावित
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’