बांदा जिले के हाथीखाना मोहल्ले से एक दर्दनाक आग की घटना सामने आई है। 28 अप्रैल को एक परिवार जब घर से बाहर था, तभी उनके घर में अचानक आग लग गई। महज 10 मिनट में पूरा घर जलकर राख हो गया। परिवार के अनुसार, वे रात करीब 9 बजे प्रदर्शनी देखने गए थे, तभी पड़ोसियों के फोन आने लगे कि उनके घर में आग लग गई है। जब तक वे वापस लौटे, मोहल्ले के लोग और उनकी बहन रूबी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुख्य नुकसान: 6 महीने पहले हुई शादी का पूरा दहेज जल गया जेवर, कपड़े और जरूरी सामान राख फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची
ये भी देखें –
UP/Chitrakoot: एक रात में उजड़ गई पूरी गृहस्थी, चित्रकूट में भीषण आग का मामला
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’