खबर लहरिया Blog अयोध्या: दो युवक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में गिरफ्तार

अयोध्या: दो युवक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में गिरफ्तार

जब वह बकरी चराने बाहर गई थी, उसी समय दोनों आरोपियों ने नाबालिग को ज़बरदस्ती पकड़ा, उसका मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसे धमकी दी कि वह किसी को न बताये वरना वह उसके घर वालों को मार देंगे और उसे भी।

                                                                                                   अयोध्या तारुन थाना क्षेत्र की फोटो

अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार करने के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी राम तिलक व दीपू को उनके गांव के बगल वाले गांव से 7 फरवरी को पकड़ा।

तारून के थानाअध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने खबर लहरिया को बताया कि दोनों आरोपियों राम तिलक (18) व दीपू (24) के खिलाफ पोस्को एक्ट और 376डी के तहत धारा लगाकर मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। वहीं नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मेडिकल के बाद होगी कार्यवाही

यह है मामला

मामला शनिवार, 3 फरवरी दोपहर के लगभग तीन बजे का है जब वह बकरी चराने बाहर गई थी। उसी समय दोनों आरोपियों ने नाबालिग को ज़बरदस्ती पकड़ा, उसका मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसे धमकी दी कि वह किसी को न बताये वरना वह उसके घर वालों को मार देंगे और उसे भी।

वह बचकर वापस तो आ गई लेकिन उस दिन कुछ बोल नहीं पाई। कुछ समय बाद उसने अपनी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद 6 फरवरी को परिवार द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई गई।

इस खबर की रिपोर्टिंग कुमकुम यादव द्वारा की गई है। 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke