खबर लहरिया Blog Atal Setu: पीएम मोदी करेंगे आज देश के सबसे लंबे पुल का उद्धघाटन

Atal Setu: पीएम मोदी करेंगे आज देश के सबसे लंबे पुल का उद्धघाटन

अटल सेतु ब्रिज खुलने के बाद लोग मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे यात्रा कर पाएंगे।

Atal Setu, india's longest sea bridge

                                                                                                               अटल ब्रिज रात की की फोटो ( तस्वीर- X)

Mumbai Trans Harbour Link: आज 12 जनवरी को पीएम मोदी अटल सेतु (Atal Setu) या मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) का उद्घाटन करेंगे, जोकि भारत का सबसे लंबा पुल है। यह समुद्र पर बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह मुंबई (Mumbai) में सेवरी को नवी मुंबई में चिरले से जोड़ने का काम करेगा।

मुंबई लोकल की भीड़ का सामना करने वाले लोगों के लिए यह कुछ राहत वाली खबर है। अब दो घंटे की दूरी आधे घंटे में ही तय हो जायेगी। ब्रिज खुलने के बाद लोग मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे यात्रा कर पाएंगे।

पीएम मोदी ने इस बारे में X पर जानकारी देते हुए कहा,”मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हूं, इस दिन जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, मैं मुंबई जाऊंगा। जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगां।”

अटल सेतु की ख़ास बात –

Atal Setu, india's longest sea bridge

                                                                                                                  अटल ब्रिज की फोटो ( तस्वीर- X)

– 21.8 किमी. लंबा है पुल
– 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
– 2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
– 16.5 किमी. समुद्र पर तो 5.5 किमी. जमीन पर बना है पुल

टोल दरों में होगी बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टोल दरों में हर साल 6 फीसदी का इजाफा भी होगा। अटल सेतु पर कारों को एक बार में 250 रुपए का भुगतान देना होगा। वहीं वापसी की यात्रा में और बार-बार आने जाने पर इनमें बदलवा होगा।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke