खबर लहरिया झाँसी सेहत ही नहीं सौंदर्य भी बढ़ाता है नारियल पानी जानिए कैसे झांसी जिले की इस विडिओ में

सेहत ही नहीं सौंदर्य भी बढ़ाता है नारियल पानी जानिए कैसे झांसी जिले की इस विडिओ में

नारियल पानी जो सेहत ही नहीं सौन्दर्य भी बढ़ाता है। नारियल पानी कई वर्षो से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए आहार में भी शामिल किया गया है। हम आपको ले चलते हैं झांसी जिला के झांसी महोत्सव में जहां नारियल पानी पीने वालों की भीड़ लगी हैं।
दुकानदार मोनू कश्यप का कहना है कि हम इंदौर से नारियल लेकर आतें हैं। पहले यहां के लोग नारियल पानी पसंद नहीं करते थे। लेकिन अब तो बहुत ज्यादा पीने लगे हैं। संजय राठौर ने बताया कि नारियल पानी प्राकृतिक और सुरक्षित है। मिनरल वाटर से अच्छा और रोगों से लड़ने की क्षमता भी है। वर्षा का कहना है कि पेट में कीड़े और दर्द हो तो नारियल पानी फायदा करता है। शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। दक्षिण के लोग नारियल के तेल से सब्जी बनाते है। इसलिए वो इतने बुद्धिमान होते हैं। नारियल का तेल लगाने से बाल भी काले होते है।

रिपोर्टर-सफीना

Published on Jan 11, 2018