खबर लहरिया खेल सुशील कुमार डब्लू डब्लू ई में होंगे शामिल

सुशील कुमार डब्लू डब्लू ई में होंगे शामिल

साभार: विकिपीडीया

पहेलवान सुशील कुमार मशहूर और अंतरराष्ट्रिय कुश्ती प्रतियोगिता डब्लू डब्लू ई में हिस्सा लेने वाले हैं। हरियाणा प्रांत के 33 साल से सुशील डब्लू डब्लू ई कम्पनी के साथ वाद विवाद में हैं, और सुनने में आया है कि नवम्बर 2017 में ये पेशेवर तौर से इसमें जुड़ जायेंगे।
द ग्रेट खल्ली के बाद सुशील भारत के दुसरे पहेलवान हैं जो इसमें शामिल होंगे।
2016 के रिओ ओलिम्पिक में सुशील खेल नहीं पाए थे और उनको निंदा भी सहनी पड़ी थी। डब्लू डब्लू ई का प्रस्ताव अक्तूबर 2016 में आया था, पर सुशील ने हामी एक दम से नहीं भरी थी, जबकि डब्लू डब्लू ई खल्ली के बाद बहुत उत्सुक है एक नए भारतीय को जगह देने के लिए।
आज कल सुशील अपनी ट्रेनिंग दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में करतें हैं और इस बार के प्रो रेस्टलिंग लीग में वे भाग नहीं ले रहे हैं।