खबर लहरिया खेल शायद कभी ना टूटे धोनी का यह रिकार्ड

शायद कभी ना टूटे धोनी का यह रिकार्ड

 फोटो साभार-ज़ी न्यूज़

फोटो साभार-ज़ी न्यूज़

मीरपुर। भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम एक के बाद एक नए रिकार्ड जुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर धोनी ने अपने अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेट का 200 छक्का पूरा किया।
कप्तान के रूप में यह रिकार्ड शायद ही कोई तोड़ पाए। क्योंकि अभी तक कोई भी कप्तान उनके इस रिकार्ड के आसपास भी नहीं है। आस्टेªलिया के कप्तान रिकी पोंटिग 171 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। और न्यूजीलैंड के कप्तान बैंडम मैकुलम 170 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए है। लेकिन ये दोनो खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज 134 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वो कप्तानी नहीं कर रहें हैं। और वो धोनी से काफी दूर भी हैं।